narendranagar image
Narendranagar : भाजपा के कार्यकाल में नरेंद्र नगर की छवि ही बदल गयी, पहाड़ों पर बसा यह शहर जहा पहले सिर्फ एक गांव बन कर रह गया था अब सुबोध उनियाल के कठिन प्रयासों की वजह से धीरे धीरे और कह सकते है काफी हद तक यह शहर में परिवर्तित होता दिखाई दे रहा है। नरेंद्र नगर के हर इलाके में आज के समय में बिजली पानी और शिक्षा की हर सुविधा मौजूद है साथ ही हॉस्पिटल के क्षेत्र में भी काफी विकास हुआ है। नरेंद्र नगर की जनता इस चीज़ पर ज्यादा प्रभावित है की शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति होने के कारन न सिर्फ बच्चों को सुविधा मिली बल्कि शिक्षकों को रोज़गार भी प्राप्त हुआ है।
साथ ही आपको बता दें नगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुनि की रेती में स्थित पूर्णनाद स्टेडियम यहां के युवाओं को खेल प्रेमियों के लिए खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए एक मिल का पत्थर साबित हुआ है। विधायक सुबोध उनियाल के प्रयास से जानकी सेतु के समीप बने इस स्टेडियम में अब क्षेत्र के युवा खिलाड़ी अपने खेल की प्रैक्टिस करने के साथ ही विभिन्न खेलो के आयोजन से प्रोत्साहित हो रहें हैं। काफी विशाल यह स्टेडियम पहाड़ पर बसे खिलाड़ियों को भी खेल के प्रति जागरूक करने के साथ ही साथ उन्हें खेल से जुड़ने का मौका देता है। अब उन्हें अपने खेल के प्रेक्टिस के लिए देहरादून जैसे दूर शहर जाने की आवश्यकता नहीं होती।
- VIA
- Samachar Darpan News
- SOURCS
- news
-
03/19/2025 630 -
11/03/2024 633
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT